Monday, January 14, 2008

सर्व श्रेष्ठ ब्लोगर पुरुस्कार २००७-8

मौसम पुरुस्कारो का है..जिसे देखो वही बांटे चले जा रहा है..दर असल हर भारतीय में कहीं ना कहीं एक लीडर छुपा हुआ है बिलकुल हमारे स्वर्गीय प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी जैसा जिसे हर समय एक पार्टी की जरूरत थी जो उन्हे प्रधान बना सके..
अब यहा भी कुछ लोग और कुछ नहीं तो सर्वश्रेष्ठ ब्लोगर का तमगा देने को विचलित है..ठीक उसी तरह जिस तरह फ़िल्मी अवार्ड बटते है जी टीवी अवार्ड,ईटीवी अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड, धांसू अवार्ड ,फ़ांसू अवार्ड..बस भैया पुरुस्कारो के लिये थोडी जेब तुम ढीली करो थोडी हम करते है..हम बांटेगे तुम्हे देंगे ..तुम बांटना हमारे चेले को देना.हमारा चेला हमें दे ही देगा.. हर जगह देखिये बाढ आई हुई है पुरुस्कारो की..

हमारी सीक्रेट सर्विस यानी काकेश जी की टीम ने हमे कल ही बताया की ब्लोगर्स पार्क मे आने वाले दिनो मे दनादन पुरुस्कार देने वालो की सुनामी आ रही है जैसे ज्ञान जी और शिव जी का रेलवे ब्लोगर पुरुस्कार,आलोक जी का अगड़म पुरुस्कार,समीर जी का तशतरी पुरुस्कार,फ़ुरसतिया जी का चिट्ठा चर्चा पुरुस्कार,अभय जी का निर्मल आनन्द पुरुस्कार,प्रमोद जी का चीन मैत्री पुरुस्कार,मसीजीवी का स्याही पुरुस्कार,काकेश जी का काक भुशुंडी पुरुस्कार. संजय जी का विस्फ़ोटक पुरुस्कार...मतलब लाईन लगी है इस मौसम मे कोई भी बिना पुरुस्कार लिये नही रह जायेगा.हर एक एक ट्राफ़ी गले मे टांगे हुए होगा..

कल तक झगडा उठता था मै हू रुपहले नेट का पहला हिंदी ब्लोगर,कल झगडा होगा मै हू सर्वश्रेष्ठ ब्लोगर,ये देख मेडल,दूसरा अकडेगा ये देख ट्राफ़ी,दो दो है साथ मे मैडल भी दिया है मुझे तौर खास पर आखिर मै रोज यूही उनके ब्लोग पर थॊडे ही टिपियाता था, तुझे तो यू ही टरका दिया..टिपियागिरी भी करो तो दिलवाले की करो..
तो हम बडे गर्व से सभी ब्लोगर्स को सूचित करते है कि हम उनके अभिमान स्वाभिमान सम्मान की खातिर हम भी अब इस मूड मे आ गये है कि अब हम भी एक पुरुस्कार शुरु कर ही दे आखिर मौका भी है रवायत भी और दस्तूर भी ...(मजबूरी भी, कि अगर नही करेगे तो जो हमारे ब्लोग पर टिपियाते है क्या कहेगे)

ये पुरुस्कार को तीन श्रेणियो मे दिया जायेगा..

सर्वश्रेष्ठ पंगा पुरुस्कार..

सर्वश्रेष्ठ संग आ पुरुस्कार..

सर्वश्रेष्ठ चंगा पुरुस्कार..

सर्वश्रेष्ठ पंगा पुरुस्कार..ये पुरुस्कार उस ब्लोग या ब्लोगर ( सामूहिक ब्लोग होने पर)दिया जायेगा जिसने साल का
सबसे बडा पंगा लिया हो,चिंता ना करे इसमे हम अपने नाम पर विचार नही करेगे..ध्यान दें इसमे चिट्ठा एग्रीगेटर भी शामिल नहीं है,वरना तो ये पुरुस्कार नारद और चिट्ठाजगत के बीच टाई मे फ़ंस जायेगा.. इसमे ब्लोगर को ट्राफ़ी और अंटार्क्टिका मे सात दिन रहने खाने का गिफ़्ट वाउचर दिया जायेगा दो जनो के लिये जिसको मर्जी साथ ले जाये ( हम खामखा मे भारत सरकार की तरह मेहमान के साथ आई महिला के लिये परेशान होकर खून नही जलाने वाले)

सर्वश्रेष्ठ संग आ पुरुस्कार..ये पुरुस्कार उस ब्लोग या ब्लोगर ( सामूहिक ब्लोग होने पर)दिया जायेगा जिसने पिछले साल किसी भी पंगा होने पर समझौते मे सफ़ल योगदान दिया हो ,लेकिन इसमे भी वह लोग शामिल नही होगे जो उसी पंगे मे पहले ही परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शामिल हो..ना ना बिलकुल ना घबराये जी इसमे फ़ुरसतिया जी के नाम पर विचार नही किया जायेगा,उन्हे पहले ही पुरुस्कार मिल चुका है और इस पुरुस्कार का फ़ैसला भी वही करेगे..इस पुरुस्कार मे एक ट्राफ़ी और लादेन के साथ चार दिन की कैंपिंग फ़्री साथ मे फ़ुरसतिया जी के फ़ुरसतिया टाईम्स का साल भर का संपादन अधिकार भी दिया जायेगा

सर्वश्रेष्ठ चंगा पुरुस्कार..ये पुरुस्कार उस ब्लोग या ब्लोगर ( सामूहिक ब्लोग होने पर) दिया जायेगा जिसे साल मे किसी से भी पंगा ना लिया हो ना ही लेने की कोशिश की हो..इसमे वह ब्लोगर भी भाग ले सकते है जिन्होने सिर्फ़ ब्लोग बनाया ही हो और कुछ ना लिखा हो.. इसमे भी पुरुस्कार स्वरूप एक ट्राफ़ी और इराक मे अमेरिकी सेना के साथ तीन दिन का स्टे मुफ़्त ..अपनी जा्न माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप खूद वहन करेगे... इस ब्लोगर को विषेश पारितोषिक के रूप मे पुरुस्कार चुनाव समिती के साथ उसके स्वंय के घर पर रात्री भॊजन करने का विशेष अवसर भी प्राप्त होगा....

इसके अलावा हम सबसे अच्छे तीन सर्वश्रेष्ठ टिपियारे की घोषणा भी करेगे..

प्रथम पुरुस्कार ..इसमे हम और समीर जी लगातार पूरे साल बिना नागा उस ब्लोगर के ब्लोग पर गंभीरता पूर्वक टिपियायेगे..साथ मे आलोक जी की हस्ताक्षरित एक किताब उन को जबर दस्ती दिलवाई जायेगी.(आलोक जी मांगने से नही देते..प्रकाशक का पता थमा देते है) और हफ़्ते मे वह और काकेश जी भी कम से कम एक बार इस ब्लोगर के ब्लोग पर टिपियायेगे..

द्वितीय.पुरुस्कार..इसमे हम और समीर जी लगातार पूरे साल हफ़्ते मे कम से कम एक बार उस ब्लोगर के ब्लोग पर गंभीरता पूर्वक टिपियायेगे..साथ मे आलोक जी की बिना हस्ताक्षर के एक किताब उन को जबरदस्ती दिलवाई जायेगी..

तॄतीय पुरुस्कार..इसमे टिपियारे ब्लोगर को हमारी और समीर जी की टिप्पणियो की..एक मेल उन्हे भेजी जायेगी ताकी वह उनका अध्ययन कर अगले वर्ष प्रथम पुरुस्कार ले सके..साथ मे आलोक जी हस्ताक्षरित टिप्पणी भी दी जायेगी..
इन सभी ब्लोगर को हमारे और समीर जी के चिट्ठे पर प्रतिदिन टिपियाना भी होगा ताकी हम उनकी टिप्पणियो को पढकर प्रतिदिन उन्हे सुधार के लिये प्रेरित करेगे.ताकि वो अगले साल भी कम से कम अपनी स्थिती को बरकरार रख सके .

तो ये तो थी प्रस्तावना..अब हम बात करेगे भाग लेने के नियमो की.

१. पुरुस्कार के वितरण पर जो कोई भी सवाल उठायगा, या राखी सावंत की तरह पुरुस्कार वितरण के बाद रोया पीटी या ड्रामा कर पुरुस्कार चुनाव समिती की और उंगली उठा कर आयोजको की टी आर पी बढाता पाया जायेगा, उसे अगले साल के पुरुस्कार के लिये तुरंत प्रभाव से प्रथम पुरुस्कार के लिये नामाकिंत मान लिया जायेगा...
२.लाबिंग करने के लिये आप लोग सिर्फ़ और सिर्फ़ हम से ही संपर्क करेगे..इसके लिये आप हमारे लिये एक अच्छा सा गिफ़्ट लेकर हम से किसी भी संध्या को हमे किसी अच्छे बार मे बुलाकर मिल सकते है...काहे की सारे फ़ाईनल डिसीजन हमारे ही होगे...

३.आप अगर दूर पहते है तो चिंता ना करे हम आपसे एक मेल की दूरी पर है आप हमसे हमारा
पता मेल द्वारा पूछ कर गिफ़्ट कोरियर भी कर सकते है..>
४.आप हमारे ब्लोग पर अच्छी टिप्पणिया दे..पुरानी पोस्टो पर भी चलेगा,बस आप उनकी कापी हमे sunopangebaaj@gmail.com पर भी भेज दे ताकी हम उन्हे देख कर आपके बारे मे विचार बना सके.
५.कोई भी स्वंय ही खुद को भी नामांकित करा सकता है इसके लिये उसे सुनोपंगेबाज पर मेल
भेजनी होगी..
६.बाकी उन सारे ब्लोगर्स को जिन्होने नामांकन गिफ़्ट के साथ कराया है उप प्रधान मंत्री की तरह उप विजेता घोषित किया जायेगा और सभी को चतुर्थ पुरुस्कार से सम्मानित माना जायेगा..इसमे सबको एक मेडल ब्लोग पर लगाने के लिये दिया जायेगा.यानी के इसमे आपके जीतने के संयोग किसी भी और पुरुस्कार वितरक से ज्यादा है..हम टी वी पुरुस्कार आयोजको की तरह लालची नही है कि आप के एस एम एस के बदले आपको कुछ भी ना मिले
७. सभी पुरुस्कार विजेताओ को दिल्ली आकर स्वंय अपना पुरुस्कार ग्रहण समारोह आयोजित करना होगा..तिथी आयोजको की सुविधानुसार तय करे..
तो सोचना किस बात का तुरंत तैयारी शुरु कर दीजीये..ज्यादा दूर नही है जीत का हार आपके गले से ज्यादा दूर नही है...

चिठ्ठा इतिहास