कल का दिन बडा मारी मारी वाला रहा ,यहा ब्लोग जगत पर भी ( काफ़ी सारे लोग कल बैन करो बैन करो वाला खेल खेल कर हिट होने मे लगे थे) देश के लिये भी (वित्त मंत्री बजट के नाम पर देश वासियो को बना वोट के जुगाड मे व्यस्त थे)चैनल वालो के लिये भी,( पूरे महीने से गाल बजा रहे थे,अब तो क्लाई मेक्स का दिन था जी) तथा मेरे लिये भी,(पिछले कई दिनो से चल रही रोटी कमाने की जद्दो जहद की वयस्तता की वजह से )कल के ही दिन मैने/हमने अपनी जीवन का बजट बिगाडने का फ़ैसला लिया था. आखिर हमारी भी तो कोई जिम्मेदारी बनती है जी देश के प्रति.हम केवल देश के वित्त मंत्री कॊ ही अकेले क्य़ो दोषारोपित करे.यानी जिस दिन मैने खुद को पति नाम की एक रबर स्टैंप के रूप मे अपने आगामी जीवन के समस्त अधिकारो के साथ समर्पित कर दिया था उस की की चौथी सालगिरह थी ,और मै भूल गया .वो तो मेरे घर से निकलते समय मेरे १२ वर्षीय पुत्र रवी तथा ७ वर्षीय ॠशभ ने मुझे और मेरी अर्धागंनी को एक कार्ड दिया तो मुझे याद आया ,और तभी जीवन मे शायद पहली बार कार्ड की अहमियत पता चली,
फ़िर दोनो ने स्मवेत स्वरो मे वो कविता सुनाई जो कार्ड पर थी..वाकई मजा दुगना कर दिया दोनो बालको ने .वो कविता तो मै आपकॊ सुनवा नही पाउगा पर अपने जीवन के सबसे प्यारे कार्ड को जरूर आप सब से शेयर करना चाहूंगा , ये अलग बात है की मै ये दिन भी परिवार के साथ नही बिता पाया,और अगली तिथी तक के लिये मैने एक ऐसा मुद्दा ले लिया है जो लगातार मुझे हफ़्ते दर हफ़्ते सुनाया जाता रहेगा..:)
(चटका लगाकर देख पायेगे)
Saturday, March 1, 2008
"एक पोस्ट दोस्तो के लिये"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चिठ्ठा इतिहास
-
▼
2008
(41)
- ► 04/13 - 04/20 (5)
- ► 04/06 - 04/13 (4)
- ► 03/30 - 04/06 (4)
- ► 03/16 - 03/23 (4)
- ► 02/10 - 02/17 (4)
-
►
2007
(124)
- ► 12/30 - 01/06 (4)
- ► 12/23 - 12/30 (5)
- ► 12/16 - 12/23 (5)
- ► 12/09 - 12/16 (4)
- ► 09/23 - 09/30 (1)
- ► 09/09 - 09/16 (4)
- ► 09/02 - 09/09 (5)
- ► 08/26 - 09/02 (4)
- ► 08/19 - 08/26 (3)
- ► 08/12 - 08/19 (3)
- ► 08/05 - 08/12 (4)
- ► 07/29 - 08/05 (1)
- ► 07/22 - 07/29 (3)
- ► 07/15 - 07/22 (5)
- ► 07/01 - 07/08 (4)
- ► 06/24 - 07/01 (4)
- ► 06/17 - 06/24 (3)
- ► 06/10 - 06/17 (6)
- ► 06/03 - 06/10 (4)
- ► 05/27 - 06/03 (4)
- ► 05/13 - 05/20 (5)
- ► 05/06 - 05/13 (4)
- ► 04/29 - 05/06 (4)
- ► 04/22 - 04/29 (6)
- ► 04/15 - 04/22 (9)
- ► 04/08 - 04/15 (13)
- ► 04/01 - 04/08 (5)
- ► 03/25 - 04/01 (1)
- ► 03/18 - 03/25 (1)


18 लोगों की राय:
शादी की चौथी सालगिरह
बारह और सात साल के बेटे!
वाह वाह जी ...खर्चा बचाने के लिये क्या दिन ढूंढ के स्टैम्प लगवाई थी...अब तो पार्टी बनती ही है जी.तो कब आयें...
आपको ढेरों बधाईया और खुशी के मौके पर यह बैन करो बैन करो वाली घटिया बातें न करे
आपको और आपकी पत्नी को शादी की सालगिरह मुबारक हो।
चौथी सालगिरह किस हिसाब से।(२९ तारिख की वजह से )
अरुण जी,
शादी की सालगिरह की बधाइयां...बहुत बढ़िया लगी पोस्ट. आपके बेटे बहुत संवेदनशील हैं अरुण भाई.
शादी की सालगिरह मुबारक हो। तारीख भी चुन कर रखी शादी की ताकि हर साल गिफ्ट देने से बच जायें।
मुबारकां!!!
पार्टी बनती है!!
बधाई जी खूब खूब
शादी की चौथी वर्षगाँठ पर बहुत बहुत बधाई।
अब ये बताओ, सारे अजूबे काम(२९ फरवरी की शादी) तुम्हारे ही जिम्मे काहे डाले गए? बारह साल के बच्चे जिस जिस को भी बताएंगे, पापा मम्मी की शादी की चौथी वर्षगाँठ है तो लोग पापा-मम्मी के बारे मे (प्राथमिक)विचार कैसे कैसे बनाएंगे?
बकिया चकाचक, बोतल मे थोड़ी बची हो, सम्भालकर रखना, आकर ले लूंगा।
बधाई स्वीकारो...
शादी भी पंगेबाजी से कम नहीं..
शादी की शुभकामनायें।
वाह-२, मेरी भी विलंबित बधाई स्वीकार करें जी। अब बताएँ कि मिठाई कित्थे है? पहले के भी लड्डू आप पर उधार हैं!! ;) :D
humari badhai bhi swikaar karen, kya chunkar din chuna hai, bachhe shaadi layak ho jaayenge aur aap apni 8vin ya 10 vin saalgirah mana rahe honge.
शादी की चौथी वर्षगाँठ पर बहुत बहुत बधाई।
-शादी की डेट में भी पंगा.... २९ फरवरी?? वाह जी वाह,,,तभी न पंगेबाज कहलाने के सच्चे अधिकारी हैं. :)
जिसके रग रग में पंगे हो ,
वह पंगेबाज कहलाता है,
बीस वर्ष हो गये शादी को,
पर को चौथी वर्षगांठ मानता है।।
ईश्वर से प्रार्थना है कि,
यह जोड़ी हीरक जंयती पूरी करें,
पंगेबाजी के करतब से,
हमको स्नेह देते रहें।
देता हूँ बधाई चौथी वर्षगाठ की,
चार साल बाद फिर मिठाई की आस की।
आपका फरीदाबाद का डोड़ा पेड़ा हमें याद है,
इस वर्षगाठ की मिठाई अभी आप पर उधार है। :)
बधाई !
बधाई ।
घुघूती बासूती
Post a Comment