Tuesday, February 19, 2008

"ब्लोग मार्केटिंग"

देखिये हम कई सालो से टीवी देख रहे है,और हमारे टी वी देखते देखते कई सारे बाबाओ तथा कंपनियो ने टी वी पर टेले मार्केटीग के जरिये अपना माल बेचना शुरु किया हम देखते ही रह गये वो माल कमा गये..
अब इतना हम भी जानते है अब बहुत देर हो चुकी है और हम टी वी के समय को किराये पर लेकर अपना माल बेचने लायक औकात नही रखते..लेकिन आपने वोह सुना है ना जहा चाह वहा राह..
तो हमने आज से तय कर लिया है हम रोज नया प्रोडक्ट लायेगे और यही ब्लोग पर बेचेगे.ठीक टेले मार्केटिंग की तरह..
ध्यान दे हमने इस आईडिये को पेटेंट कराने के लिये भेज दिया है अब अगर आप ऐसा करे तो पहले हमे पेमेंट करे तभी ब्लोग मार्केटिग कर पायेगे..अन्यथा हम आपको कोर्ट से नोटिस भिजवायेगे और वो हिंदी ब्लोगिंग मे पहला नोटिस होगा (हम इसका भी पेटेंट कर रहे है ,कि हमारे अलावा कोई किसी को पहला नोटिस ना दे पाये )

देखिये आप चलते है बैठते है उठते है खाते है पीते है ,पढते है लिखते है,और इन सब कार्यो मे शरीर का सबसे महत्व पूर्ण अंग आख होती है..अगर आपकी आख ठीक से नही देख पाती तो यकीन मानिये आप भविष्य मे बहुत बडी मुसीबत मे फ़सने वाले है,ध्यान दीजीये आप कही भी गलत जगह बैठ सकते है ,कूछ भी गलत खा सकते है गलत पी सकते है.और पढना लिखना तो भूल ही जाईये जी..अब ऐसे मे आपको जरूरत है एक अच्छे आख विषेशज्ञ की ,लेकिन ये बहुत महगे होते है..कोई भी आख विषेशज्ञ आप से यू ही १०/१५ हजार वसूल लेगा..
नही,नही आप कतई परेशान ना हो आपकी इन्ही जरूरतो को पूरा लिये हम लाये है ,ब्लोग पर ही आपका अपना सस्ता सुरक्षित और टिकाऊ आखो का विषेशज्ञ ..

ध्यान से देखिये और बताये ये नीचे चित्र मे क्या चल रहा है..?



नही आप सरासर गलत है ,ध्यान से देखिये उपर छज्जे पर काम चल रहा है,और कुछ लोग नीवे से सामान उपर पहुचा रहे है..यहि सही वक्त है आप अपनी आखो की जांच कराये..

चलिये मान लिया आपकी आखे बिलकुल ठीक है, फ़िर भी आपकी आखो का एक छोटा सा टेस्ट हो जाये ,यकीन मानिये इसके लिये हम आपसे कुछ भी चार्ज नही करने वाले..आपको बस एक काम करना है नीचे के चित्र मे देख कर हाथी के कितने पैर है बस यही बताना है..

क्या कहा जी आपको गिनती नही आती ,भुल गये .देखिये अब तो मान जाईये की आपकी आखे खराब है..
नही मान रहे तो चलिये ये ही बताईये की नीचे बना चित्र किस जन्तू का है..


क्या कहा बत्तख है ..नही जी नही अब अगर आप खरगोश को बत्तख बता रहे है तो उस अवस्था मे तो ये तय हो गया की आपकी आख को संख्त दवाईयो की जरूरत है..
कॊइ बात नही आप जरा लाईन मे आ जाये हमारे विषेशज्ञ जरा इस मरीज को देक ले बस फ़िर आपका ही नंबर है





जी अब जरा आप नीचे दिये गये चित्र मे कितने काले बिंदू है देख कर बताये..


क्या कहा आप सही नही देख पा रहे है ..गिनना तो दूर की बात है..बिलकुल सही वक्त आप हमारे पास पहुचे है..आपकॊ हमारे १००० साल पुराने ड्राप की सख्त जरूरत है..बस अब आप नीचे लिखे ई:मेल पर अपना पता मेल करदे ,हमारे यहा से आपकॊ २४ घंटे के अंदर आपके घर पर दवाई उपलब्ध करा दी जायेगी..इसके लिये आपको सिर्फ़ २९९९ रुपये ही देने होगे जॊ इस तरह की किसी भी विषेशज्ञ सलाह और दवाई से बहुत सस्ते है..
लेकिन रुकिये पहले ५० ब्लोगर्स को हम यह दवाई केवल और केवल १९९९ मे देगे और आप जानते है कि आपको इसके साथ क्या क्या और मुफ़्त मे मिलने वाला है..नही तो हम बताये देते है..

इसके साथ आपको मिलता है एक आखो मे दवाई डालने का कुप्पी चश्मा बिलकुल मुफ़्त ,जो आप कही भी किसी दुकान से लेगे तो आपको ३००० रुपये से कम मे नही मिलेगा...


इसके साथ आपकॊ मिलता है दवाई डालने के बाद नाक से निकलने वाले पानी को पोछने के लिये १५९९ रुपये का नाक पोछ उसके होलडर के साथ बिलकुल मुफ़्त ..


साथ मे पहले २१ खरीदारो को उनका कोलेस्ट्रोल कम रखने के लिये ये ९९९ रूपये की बटर स्टिक बिलकुल मुफ़्त



वक्त ना खराब करे उससे पहले की ये ढेर सारी मुफ़्त मिलने वाली चीजे आपसे पहले आपका विरोधी ब्लोगर ले जाये तुरंत नीचे दिये गये मेल आई डी पर मेल करे..हमारा मेल बाक्स २४ घंटे खुला है

sunopangebaj@gmail.com

17 लोगों की राय:

बाल किशन said...

वाह साब वाह
मार्केटिंग का अजब अनोखा अंदाज हमे तो बहुत पसंद आया.

Shiv Kumar Mishra said...

अरुण जी,

पेटेंट करवा ही लिया है आपने. रायल्टी देनी ही पड़ेगी. दे देंगे जी दे देंगे. इतना बढ़िया आईडिया है. रायल्टी मिलनी ही चाहिए.

आजकल कमाल की पोस्ट लिख रहे हैं.

Neelima said...

सर हमें भी एक्स्कूसिव राय दें ! अभी मेल कर रहें हैं !

अजय यादव said...

बहुत खूब सर जी! क्या धाँसू आइडिया है! आपकी रायल्टी पक्की!

उन्मुक्त said...

टिप्पणी करने वालों को क्या और छूट है।

Mired Mirage said...

आज सुबह से हँसी नहीं थी । आप यह भी लिख सकते हैं और हँसी भी मुफ्त । मुझे ड्रॉप्स इसलिए लेनी हें कि साथ वाली मुफ्त वस्तुएँ बहुत आकर्षक हैं ।
घुघूती बासूती

संजय बेंगाणी said...

मनि ट्रांसफर के जमाने में मनि ऑर्डर किया है, दवा भेजी जाय.

Jitendra Chaudhary said...

श्रीमान पंगेबाज,

हमारे डिपार्टमेंट ने आपकी साइट देखी, और पाया कि आप दवाइयां और अन्य सामग्री ऑनलाइन बेचकर, ड्रग एक्ट और सैकड़ों अन्य एक्ट का उल्लंघन कर रहे है। आपको सूचित किया जाता है कि आपकी साइट को को वाचलिस्ट मे डाल दिया गया है। आपकी गतिविधियों पर हमारे डिपार्टमेंट की सख्त निगाह है। यदि आप इसमे दोषी पाए जाते है तो आप पर आर्थिक जुर्माना भी ठोका जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमारे विभाग के प्रधान से बात करिए। या फिर आपकी फैक्ट्री के बाहर चौथे खम्बे के पास रात को ग्यारह बजे थैली लेकर मिलिए तो मामले को यही रफ़दफ़ा किया जाए।

-घूसलेन और सिर्फ़ लेन विभाग।

Gyandutt Pandey said...

ये घूसलेन के रहवासी बहुत पंगा ले रहे हैं आप जैसे सज्जन से। आप इन्हें मत छोड़ना पंगेबाज!

mamta said...

ओह अब आपने ये मार्केटिंग भी शुरू कर दिया। :)

अच्छा है।

दिनेशराय द्विवेदी said...

मारकेटिंग? यही तो नहीं सीख पाए, आज तक कोशिश कर रहे हैं। आप का फारमूला चल जाए तो खबर करना। हम भी कॉपी कर लेंगे। मुकदमा करोगे तो निपट लेंगे। अदालत फैसला करेगी तब तक दोनों या दोनों में से एक निपट लेगा।

Tarun said...

bare purane chitra laaye ho ustad lekin tumne bhi "nadiya ke paar" ko "hum aapke hain kaun" ki terah pesh karke ise inetersting bana diya.

marketing ka tareeka pasand aaya.

विस्फोट said...

पूरा मनोरंजन.

Suresh Chiplunkar said...

जितने लोग टिपियाये हैं सभी की आँखें ठीक हैं, सबूत? एक भी मात्रा की गलती नहीं है जी… और हमारी आँखें तो एकदम ठीक हैं ही, बचपन से दूसरों को मार-मार कर नुकीली कर ली हैं :)

Dinos said...

This comment has been removed because it linked to malicious content. Learn more.

Kunnu Singh said...

baap re baap ab to chashma he lagwana padegaa

Doum said...

See HERE

चिठ्ठा इतिहास